उत्तर प्रदेश

Kanpur:खड़ी कार से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sarita
10 May 2025 9:15 AM IST
Kanpur:खड़ी कार से टकराई बाइक, युवक की मौत
x
Kanpur कानपुर: शुक्रवार को कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर खड़ी कार में बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार कार समेत मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कन्नौज जिले के उत्तम गांव निवासी 45 वर्षीय राघवेंद्र सिंह पुत्र सत्यभान सिंह शुक्रवार को कानपुर जा रहे थे।
तभी बिल्हौर में कानपुर अलीगढ़ हाईवे बाईपास पर नवनिर्मित बिल्हौर थाने के पास सड़क पर खड़ी कार में बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story