- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur : हाईटेंशन लाइन...
उत्तर प्रदेश
Kanpur : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कारीगर की मौत, अफरा-तफरी
Sarita
25 March 2025 9:06 AM IST

x
Kanpur कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे फर्नीचर कारीगर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। चकेरी मोड़ निवासी 40 वर्षीय पप्पू शर्मा की पटेल नगर में फर्नीचर की दुकान है। परिवार में उनकी पत्नी पूजा और 13 वर्षीय बेटी व 10 वर्षीय बेटा है।
परिजनों ने बताया कि पप्पू पिछले दस दिनों से मवैया गांव निवासी शिव सिंह के निर्माणाधीन मकान में फर्नीचर का काम कर रहा था। सोमवार दोपहर वह मकान के भूतल पर था, तभी वह ऊपर मौजूद मजदूरों को लोहे का पाइप देने लगा। जिससे पाइप मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू गई। जिससे पप्पू करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद मकान मालिक व अन्य मजदूरों ने पप्पू को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि घर में काम करते समय व्यक्ति हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।
Tagsdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





