उत्तर प्रदेश

Kanpur: खेत से घर लौट रहे अज्ञात वाहन ने किसान को मारी टक्कर, परिजनों में कोहराम

Sarita
28 April 2025 9:05 AM IST
Kanpur:  खेत से घर लौट रहे अज्ञात वाहन ने किसान को मारी टक्कर, परिजनों में कोहराम
x
Kanpur कानपुर: ककवन थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शनिवार रात खेत पर गए किसान को घर लौटते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कार्यवाहक थाना प्रभारी केके यादव मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में परिजनों ने किसान को ककवन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक ककवन थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी किसान 40 वर्षीय अवधेश पुत्र राजाराम खेतीबाड़ी का काम करता है।
शनिवार शाम वह आवारा जानवरों से फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। देर रात खेत से घर लौटते समय गांव के पास ककवन से नदीहा जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में लगी चोटों के कारण किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन हादसा देख चीखने-चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और किसान को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Next Story