- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur : गणेश विसर्जन...
उत्तर प्रदेश
Kanpur : गणेश विसर्जन यात्रा में नाच रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ा लोडर, एक महिला की मौत
Sarita
3 Sept 2025 7:25 AM IST

x
Kanpur कानपुर: कल्याणपुर में मंगलवार शाम गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गणेश विसर्जन के लिए जा रहे लोडर ने आगे नाच रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इससे एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार किन्नर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, मसवानपुर निवासी किन्नर मन्नत मां ने अपने घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। मंगलवार देर शाम वह दो वाहनों में सवार होकर मूर्ति विसर्जन के लिए पनकी नहर स्थित कृत्रिम तालाब जा रही थीं। मूर्ति वाला लोडर पीछे था, जबकि आगे डीजे बज रहा था। उसके पीछे किन्नर समुदाय के लोगों के साथ-साथ अन्य श्रद्धालु भी नाचते हुए जा रहे थे।
इसी बीच, पनकी नहर के पास पीछे चल रहे लोडर चालक ने ब्रेक की बजाय अचानक एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे लोडर की गति बढ़ गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान अंबेडकर पुरम निवासी एक महिला रानी देवी की मौत हो गई। जबकि बाकी का इलाज जारी है। मृतक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि ट्रांसजेंडर समुदाय के चार लोग घायल हो गए।
TagsKanpurगणेशविसर्जनश्रद्धालुओंलोडरमहिलामौतKanpurGaneshVisarjandevoteesloaderwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





