उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह को आज दिया जाएगा मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान

Renuka Sahu
28 March 2022 2:28 AM GMT
कल्याण सिंह को आज दिया जाएगा मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान
x

फाइल फोटो 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज मरणोपरांत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राम मंदिर आंदोलन के नायक कल्याण सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज मरणोपरांत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राम मंदिर आंदोलन के नायक कल्याण सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित करेंगे। कल्याण सिंह के पौत्र एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे राष्ट्रपति पद्म विभूषण से बाबूजी (कल्याण सिंह) को सम्मानित करेंगे।

बाबूजी के प्रतिनिधि के रूप में राजवीर सिंह राजू भैया सम्मान प्राप्त करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्व. कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। सूचना मिलने के बाद अलीगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई थी।
Next Story