उत्तर प्रदेश

आज फिरोजाबाद में जेपी नड्डा, भाजपा प्रत्याशी के लिए शिकोहाबाद में घर-घर जाकर मांगेंगे वोट

Renuka Sahu
30 Jan 2022 2:19 AM GMT
आज फिरोजाबाद में जेपी नड्डा, भाजपा प्रत्याशी के लिए शिकोहाबाद में  घर-घर जाकर मांगेंगे वोट
x

फाइल फोटो 

फिरोजाबाद जिले में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फिरोजाबाद जिले में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिकोहाबाद स्थित नेहा गेस्ट हाउस में आएंगे। वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चुनावी मंथन करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर वोट भी मांगेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले भर के भाजपाई तैयारी में जुटे हुए हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कि शिकोहाबाद में रविवार 30 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नेहा गेस्ट हाउस में आएंगे। वह सुबह 11 बजे शिकोहाबाद के एके इंटर कॉलेज में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। सबसे पहले शिकोहाबाद नेहा गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में रहेंगे।
इसके बाद डेढ़ घंटे भाजपा के नेताओं और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को तैयार करेंगे। इसके बाद वह भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश वर्मा के लिए कुछ मोहल्लों में जाकर वोट भी मांगेंगे। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पूरा कार्यक्रम कोविड-19 गाइडलाइन व आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत किया जाएगा।
Next Story