उत्तर प्रदेश

पत्रकारों ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया ग्रापए मंडलीय मंत्री का जन्मदिन

Gulabi Jagat
5 Feb 2025 9:25 PM IST
पत्रकारों ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया ग्रापए मंडलीय मंत्री का जन्मदिन
x

राजापाकड़/ कुशीनगर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गोरखपुर के मंडलीय मंत्री अजय सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। तमकुहीराज तहसील कार्यालय में गुरूवार की शाम आयोजित बर्थडे पार्टी में पत्रकारों ने केक काटकर, एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बर्थडे का जश्न मनाया। साथ ही अपने चहेते पत्रकार साथी के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। इस दौरान ग्रापए के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव से यही कामना है कि अजय सिंह जी स्वस्थ रहें, निरोग रहें, दीर्घायु रहें। वरिष्ठ पत्रकार/ प्रधान संघ सेवरही अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने उनके सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए बधाई दी। तहसील अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने कहा कि अजय सिंह जी सदैव हंसते रहें, मुस्कराते रहें,भगवान भोलेनाथ से यही कामना है। तहसील महामंत्री अंजनी सिंह ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के बेहतर जीवन की हम कामना करते हुए बधाई दी।

इस दौरान ओमप्रकाश राय, शैलेष बंटी, कृष्ण मुरारी पांडेय, सुरेन्द्र राय, अहमद हुसेन, अनिल चौरसिया, सलाउद्दीन, मनीष तिवारी, विजय गोड़, नितांत सिंह, अखिलेश राय, अजय शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी।

Next Story