उत्तर प्रदेश

हिन्दू धर्म अपनाने वाले जितेंद्र नारायण उर्फ वसीम रिजवी को इकबाल कासकर के गुर्गे की आई कॉल, मिली जान से मारने की धमकी

Sarita
11 Jun 2022 10:26 AM IST
Jitendra Narayan alias Waseem Rizvi, who adopted Hinduism, got a call from Iqbal Kaskars henchman, received death threats
x

फाइल फोटो 

हिन्दू धर्म अपनाने वाले जितेंद्र नारायण वसीम रिजवी को वाट्सऐप कॉल पर धमकी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिन्दू धर्म अपनाने वाले जितेंद्र नारायण वसीम रिजवी को वाट्सऐप कॉल पर धमकी। धमकी देने वाले का दावा इकबाल कासकर का गुर्गा बोल रहा हूं। धमकी दी कि 24 घंटे में मुंडी अलग कर दूंगा। जितेंद्र उर्फ वसीम रिजवी मौजूदा समय हैदराबाद के ग्रैंड होटल में ठहरे हुए हैं जहां उनको धमकी भरी कॉल आई। दूसरी तरफ से पहले कहा गया कि तिहाड़ जेल से इकबाल कासकर का भाई बोल रहा हूं। जब जितेंद्र नारायण ने कहा कि लोकेशन आपकी बाहर की आ रही है नंबर विदेश का है तो दूसरी तरफ से कहा गया कि वह दुबई में बैठा है।

वहीं वसीम रिजवी ने कहा कि कई दिनों से लगातार पाकिस्तान के नंबरों से मेरे मोबाइल पर मरने की धमकी दी जा रही थी। कल देर रात इकबाल कासकर के भाई ने 3 दिन के अंदर मेरी गर्दन काटने की घोषणा की है और मुझे से व्हाट्सएप कालिंग पर बात की।
Next Story