- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मजाक से रो पड़े ‘जीजा...
मजाक से रो पड़े ‘जीजा जी’, तो दुल्हन ने कर दिया ये ऐलान…

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शादी के बंधन में बधने के बाद एक नए जीवन की शुरूआत होती। तो वहीं आपने कई बार गृहकलेश और अन्य विवादों के कारणों शादी टूटने के किस्से सुने होंगे। वहीं बिहार के सारण से शादी टूटने का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, कोपा के पतीला निवासी मोतीलाल के बेटे प्रशांत की बारात बड़े ही धूमधाम के साथ आई थी। लड़की वालों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। हर तरफ खुशियों का माहौल था और धीरे-धीरे शादी की रस्में हो रही थीं।
जयमाला की रस्म के बाद दुल्हन और उसकी सहेलियों को लगा कि दूल्हा मंदबुद्धी है। इस बीच जैसे-जैसे शादी की रस्में होती जा रही थीं, सहेलियों का दूल्हे पर शक और गहरा होता जा रहा था। शक को पुख्ता करने के लिए दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे से सवाल करने शुरू किए।
इस पर दूल्हा प्रशांत घबरा गया और मंडप में सबके सामने रोने लगा। दूल्हे को इस तरह रोता देख दुल्हन गुस्से से आग बबूला हो गई। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने साफ कह दिया कि दूल्हा मानसिक रूप से ठीक नहीं है। इसलिए वह किसी भी हाल में उससे शादी नहीं करेगी।