- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jhansi: शराब पीने से...
उत्तर प्रदेश
Jhansi: शराब पीने से रोके जाने पर शराबी लोगों ने ट्रैक्टर में लगा दी आग
Sarita
28 Dec 2025 8:25 AM IST

x
Jhansi झांसी: जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को शराबियों को घर के बाहर शराब पीने से मना करना महंगा पड़ गया। दरअसल यहां एक शख्स ने शराब पी रहे लोगों को घर के बाहर शराब पीने से मना किया। इस पर शराब के नशे में धुत लोगों ने उसे धमकी दी और फिर वहां से चले गए। हालांकि कुछ देर बाद रात के अंधेर में चार लोगों ने शख्स के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी।दरअसल, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के मिश्रा कॉलोनी निवासी देवेंद्र शर्मा ने बताया कुछ दबंग उनके घर के बाहर दिन में शराब पी रहे थे। इस पर उनकी पत्नी ने उन्हें टोक दिया। इसके बाद शराब पी रहे लोग उनके साथ गालीगलौज करने लगे।
जब उन्होंने अपने बेटे को बुलाया तो बेटे ने दबंगों के हौसले देख डायल 112 पर कॉल किया। यह देख उक्त दबंग देख लेने की धमकी देते हुए भाग गये। हालांकि रात के अंधेरे में आये चार लोगों ने ट्रैक्टर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी।पीड़ित परिवार ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
TagsJhansiशराबीट्रैक्टरआग Jhansidrunkardstractorfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





