उत्तर प्रदेश

Jhansi Crime: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Sarita
15 Feb 2026 7:20 AM IST
Jhansi Crime:  युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप
x
Jhansi Crime: यूपी के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की एक महीने बाद 10 मार्च को शादी होने वाली थी। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के नयाकुआं गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की अगले महीने 10 मार्च को शादी होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतक अंशुल राजपूत रोज की तरह अपने खेत पर पानी लगाने गया था। देर शाम जब उसकी मां चारा लेने खेत पर पहुंचीं तो अंशुल खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अंशुल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली उसकी कनपटी में लगी थी।
मृतक के चाचा सतीश ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी, और उसी मुकदमे में अंशुल की गवाही होनी थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते अंशुल की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि अंशुल पर भी एक हत्या का मुकदमा चल रहा था और वह करीब एक साल पहले पेरोल पर जेल से बाहर आया था।एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।इस घटना के सामने आने के बाद मृतक के परिजनों में शोक फैल गया है। जिस जगह शादी होनी थी, वह परिवार भी टूट गया है। गांव में भी इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
Next Story