- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: किशोरी के साथ...

x
Jaunpur जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में सोमवार की देर रात पांच नाबालिग लड़कों ने एक लड़की के साथ गैंग रेप किया। पुलिस ने घटना के चार घंटे के भीतर पांच आरोपियों और चार सह अभियुक्तों (सभी नाबालिग) को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक नाबालिग लड़की के साथ पांच लोगों ने रेप किया तथा चार अन्य लड़को ने सहयोग किया। गैंगरेप से पीड़िता की हालत गम्भीर हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये कुल पांच टीमों को रवाना किया गया था।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त एक सुनसान बिल्डिंग मे इकठ्ठा होकर भागने की योजना बना रहे है, इस सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा घेराबन्दी किया गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। घेरा बन्दी के दौरान अभियुक्त बिल्डिंग की छत से कूदकर भागने लगे। बिल्डिंग की छत से कूदने व भागने के दौरान अभियुक्तों को चोटें आयी, जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
TagsJaunpur किशोरी गैंगरेपनौ गिरफ्तारTeenage girl gangraped in Jaunpurnine arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





