- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur Accident:...
उत्तर प्रदेश
Jaunpur Accident: बारात से लौट रही अनियंत्रित कार खड़ी ट्रक से टकराई, एक की मौत
Sarita
19 Jan 2025 12:10 PM IST

x
Jaunpur Accident: जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर के पास रविवार की सुबह बारात लेकर लौट रही कार अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने तीन लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया।
एक व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शादी का माहौल गम में बदल गया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतवां गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र अंकुर सिंह की बारात रीवा, मध्य प्रदेश के सतना के मनगवां गई थी। रात में कुछ बाराती कार से लौट रहे थे। जैसे ही कार मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर गांव के पास पहुंची, घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। ये लोग हुए हादसे का शिकार
हादसे में सतवां गांव निवासी सुरेश सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे पुष्पेंद्र सिंह (55), प्रदीप सिंह (65), अजीत सिंह (40), अवजीत सिंह (25), ऋषि सिंह (27), डब्लू सरोज (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक कोदहूं निवासी तालिब (30) को मामूली चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह और अजीत सिंह को प्रयागराज रेफर कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कोहरे के कारण बारातियों से भरी कार ट्रक से टकरा गई। जिसमें एक की मौत हो गई है। सात बाराती घायल हुए हैं।
TagsJaunpurकारट्रकटकराईएकमौतJaunpurcartruckcollisiononedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





