- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jalaun: दो किसानों की...
Jalaun: दो किसानों की बिजली गिरने से मृत्यु, इलाके में डर

जालौन: डकोर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पहली घटना बंधौली गांव में हुई, जहां खेत में पलेवा कर रहे 38 वर्षीय किसान हनीफ खान पुत्र अहमद खान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना ग्राम गोरन में घटी, जहां 55 वर्षीय रामकिशोर उर्फ पहलवान पुत्र टूटी अपनी भैंसों को घास चरा रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव आया और बारिश के बीच बिजली गिरने लगी, जिससे ये दोनों लोग इसकी चपेट में आ गए।





