उत्तर प्रदेश

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम रही Iram Fatima हुई सम्मानित

Gulabi Jagat
23 Oct 2024 4:42 PM IST
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम रही Iram Fatima हुई सम्मानित
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: बीते मंगलवार को पडरौना नगर के रियल पैराडाइज स्कूल में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित अभियान के क्विज प्रतियोगिता में दुदही विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर की छात्रा ईरम फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईरम की उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय के शिक्षकों ने सम्मानित किया तथा सहपाठियों ने शुभकामना दी। बीईओ डा. प्रभात चंद राय, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह, शिक्षक रामजीत पटेल, अमित कन्नौजिया, प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय, एआरपी अनिल कुमार सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, राजेश यादव, रवीश कुमार, प्रधान रामेश्वर प्रसाद, साबिर अंसारी, सहपाठी ऋचा, आकाश, नरगिश,आलिया, शमशुल, मनीषा, पीयूष, सलमा, खेसारी, सुंदरी आदि ने बधाई दी।
Next Story