- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रयागराज और गोरखपुर...
उत्तर प्रदेश
प्रयागराज और गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेटों की अदला बदली
Ratna Netam
13 Aug 2026 2:11 PM IST

x
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सात प्रांतीय सिविल सेवा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार को जारी तबादला आदेश में कई जिलों में नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसके अलावा एक अधिकारी को पदोन्नति देकर अपर आयुक्त बनाया गया है।
बलरामपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात ज्योति राय को पदोन्नति दी गई है। उन्हें आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। ज्योति राय की जगह बांदा के नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला को बलरामपुर का नया अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाया गया है।
बुलंदशहर में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत दिनेश चंद्र को अब बांदा का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, चंदौली में उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहीं दिव्या ओझा को बरेली भेजा गया है। उन्हें बरेली का अपर जिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल में प्रयागराज और गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेटों की अदला-बदली भी की गई है। प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को गोरखपुर का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को इसी पद पर प्रयागराज भेजा गया है। जन भवन लखनऊ में तैनात निधि पांडेय को लखनऊ में उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के भी तबादले किए थे। इस बदलाव के तहत गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज मंडलों में नए मंडलायुक्त नियुक्त किए गए। बस्ती के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली चल रहा था।
इंद्र विक्रम सिंह को कृषि विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों से हटाकर गोरखपुर का मंडलायुक्त बनाया गया। वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ के पद से स्थानांतरित कर बस्ती का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद के साथ निदेशक नगर भूमि सीमारोपण और सचिव आवास विभाग बनाया गया है। प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र को निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
बरेली के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव प्रशासनिक सुधार बनाया गया है। प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्व परिषद प्रयागराज के न्यायिक सदस्य संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
हाल ही में पीसीएस से आईएएस पद पर पदोन्नत हुए पुष्पराज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। सतीश पाल को विशेष सचिव गृह विभाग और डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। सरकार के इन तबादलों को प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने और महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी देने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
TagsPrayagrajGorakhpurcitymagistratesexchangeप्रयागराजगोरखपुरनगरमजिस्ट्रेटोंअदलाबदलीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





