उत्तर प्रदेश

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का मामला, हॉस्‍टल के कमरे में लटका मिला MBBS छात्र का शव

Sarita
10 Jun 2022 10:45 AM IST
Integral University case, MBBS students body found hanging in hostel room
x

फाइल फोटो 

लखनऊ के गुड़ंबा स्थित इंटीग्रल विश्वविद्याल के एमबीबीएस के छात्र ने गुरुवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लखनऊ के गुड़ंबा स्थित इंटीग्रल विश्वविद्याल के एमबीबीएस के छात्र ने गुरुवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। अपने कमरे में फांसी पर लटका देख साथियों ने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी। कर्मचारियों ने आनन फानन फंदे से उतारकर छात्र को इंटीग्रल हॉस्पिटल की इमरजेंसी में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर गुड़ंबा कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि हरियाणा के महेन्द्र गढ़ निवासी अभिषेक दादर (26) इंटीग्रल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार रात हॉस्टल के कमरे में ही फांसी लगाकर जान देने की सूचना मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हॉस्टल का कमरा सील कर दिया गया है। मृतक छात्र के पिता जोगेंद्र दादर को सूचित कर दिया गया है।
Next Story