- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पावर एंजिल प्रोग्राम...
उत्तर प्रदेश
पावर एंजिल प्रोग्राम से बालिकाओं में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का करें संचार
Gulabi Jagat
19 Feb 2025 6:31 PM IST
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: पडरौना ब्लॉक स्थित बीआरसी पर चल रहे दो दिवसीय पावर एंजिल प्रशिक्षण में शिक्षकों को छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियान की जानकारी दी गई। सभी को स्कूलों में इसके क्रियान्वयन को लेकर प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पावर एंजिल प्रोग्राम छात्राओं को विषम परिस्थितियों से लड़ने में निपुण बनाना है। छात्राओं को स्कूल में इससे सुरक्षित माहौल का एहसास होगा। बेटे की तरह ही बेटियों की भी शिक्षा और सुरक्षा अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सभी कक्षाओं से एक-एक छात्राओं को पावर एंजिल की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग की मदद से छात्राओं को नियमों व कानून की जानकरी दी जा रही है। सभी प्रशिक्षण की बारीकियों को विद्यालय पर बच्चों को देते हुए उन्हें हर विधा में पारंगत बनाएं। उनके आत्मरक्षा व आत्मविश्वास का संचार करें। डायट प्रवक्ता मुकेश गुप्ता ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को खुद को सशक्त बनाने के साथ अन्य बालिकाओं को भी आत्मनिर्भर और शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, रविंद्र नारायण पांडेय, विशाल मोहन गोस्वामी, राकेश मणि त्रिपाठी, मनीष तिवारी, रेनू बाला सिंह, गीता चतुर्वेदी, भारती कुशवाहा, हेमलता नीरू आदि उपस्थित रहे।
Tagsपावर एंजिल प्रोग्रामबालिकाआत्मविश्वासआत्मरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





