उत्तर प्रदेश

इनकम टैक्स विभाग ने अखिलेश यादव के करीबी ACE ग्रुप के अजय चौधरी के ठिकानों पर मारे छापे

Sarita
4 Jan 2022 11:08 AM IST
इनकम टैक्स विभाग ने अखिलेश यादव के करीबी ACE ग्रुप के अजय चौधरी के ठिकानों पर मारे छापे
x

फाइल फोटो 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर और ACE ग्रुप के मालिक अजय चौधरी के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर और ACE ग्रुप के मालिक अजय चौधरी के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है। इनकम टैक्स विभाग ने रियल स्टेट कंपनी और इसके प्रमोटर के दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा में स्थित ठिकानों पर मंगलवार सुबह छापेमारी शुरू की। बागपत में भी बिल्डर संजीव उर्फ संजू के के पुश्तैनी गांव महरमपुर आवास पर छापेमारी की सूचना है। इसके अलावा आगरा में नुओवा ग्रुप के प्रमोटर हरसिमरन सिंह अलघ से जुड़े परिसरों की भी तलाशी चल रही है।

अजय चौधरी अखिलेश यादव के करीबी बताए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, टैक्स अधिकारी ACE ग्रुप के कॉर्पोरेट ऑफिस के अलावा चौधरी के आवास और प्रॉजेक्ट्स पर भी पहुंचे हैं।
Next Story