उत्तर प्रदेश

फाइनल मुकाबले में ब्रह्मपुर ने मछरियां को सात विकेट से हराया

Gulabi Jagat
18 May 2025 11:46 PM IST
फाइनल मुकाबले में ब्रह्मपुर ने मछरियां को सात विकेट से हराया
x
Rajapakad, राजापाकड़/कुशीनगर : दुदही विकास खण्ड के गांव ब्रह्मपुर में आयोजित ब्रह्मपुर क्रिकेट क्लब के बैनर तले हुईं क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में ब्रह्मपुर ने मछरियां को सात विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। फाइनल मुकाबले में टाॅस जीत कर मछरियां के टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 16 ओवर के मैंच में मछरियां की पूरी टीम 15.5 ओवर में 100 रन बनाकर सिमट गईं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रह्मपुर के टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 100 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर मात्र 6.2 ओवर में जीत दर्ज कर फाइनल अपने नाम कर लिया। ब्रह्मपुर के तरफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आलराउंडर खिलाड़ी रानू को मैंन आफ द मैंच और मैंन आफ द सीरीज चुना गया। रानू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फाइनल मुकाबले में 15 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। 4 ओवर की गेंदबाजी में रानू ने 17 रन देकर दो विकेट भी हासिल किया। समाज सेवी आनंद यादव ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल से आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना बढ़ती हैं। इस दौरान कमेटी सदस्यों में नंदलाल शर्मा, शिव ठाकुर, अंजेस ठाकुर, अंकित शर्मा, आदित्य शर्मा, मनीष शर्मा, धीरज शर्मा, अनिकेत शर्मा, गोलू यादव के अलावा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान धूरी प्रसाद, सुरेंद्र शर्मा, हरेंद्र कुशवाहा, किशुन यादव, राम विश्वास प्रसाद, शर्मा प्रसाद, रोहित यादव, विनीत यादव, अजय यादव, राधेश्याम, मनोहर, साधू आदि मौजूद रहें।
Next Story