उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में अप्रैल में गर्मी ने तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड, आसमान से बरस रही आग, पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Renuka Sahu
30 April 2022 3:19 AM GMT
In Prayagraj, in April, the heat broke all the records so far, the fire rained from the sky, the mercury reached 46.6 degree Celsius.
x

फाइल फोटो 

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान ने शुक्रवार को अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान ने शुक्रवार को अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे पहले 30 अप्रैल 1999 को पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री पर पहुंचने के साथ प्रयागराज सूबे में सबसे गर्म जिला बन गया था। शुक्रवार को दिन 11 बजे से ही आसमान से आग बरसने लगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में रिकॉर्ड तोड़ती गर्मी से लोगों के लिए मुश्किल खड़ी है।

लाल बत्ती में रुके तो झुलस गए
सबसे बड़ी चुनौती दुपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक सिगनल लाल होते ही लोग रुक गए। यहां सिगनल ग्रीन होने के इंतजार में खड़े लोगों को तेज धूप में ठहरना भारी पड़ा।
पिछले 10 सालों में अप्रैल का अधिकतम तापमान
अधिकतम साल तापमान
30 अप्रैल 2012 42.6
30 अप्रैल 2013 45.9
30 अप्रैल 2014 45.1
21 अप्रैल 2015 43.2
15 अप्रैल 2016 45.3
20 अप्रैल 2017 45.7
26 अप्रैल 2018 44.3
30 अप्रैल 2019 46.5
16 अप्रैल 2020 43.7
28 अप्रैल 2021 44.3
बांदा सबसे गर्म शहर दो दिन बचकर रहिए
प्रयागराज शुक्रवार को बांदा के बाद सबसे गर्म रहा। बांदा में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में मौसम विभाग ने एक मई तक के लिए हीट वेब अलर्ट घोषित किया है। ऐसे में सावधान रहें।
Next Story