उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक युवक की गोली मारकर की हत्या

Admin Delhi 1
17 July 2022 12:17 PM IST
प्रतापगढ़ में बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक युवक की गोली मारकर की हत्या
x

सिटी क्राइम न्यूज़: प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात जनसेवा केंद्र संचालक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यही नहीं कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। इस घटना के बाद दहशत व्याप्त हो गयी। हत्या की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने रात में ही घटना स्थल पर पहुंच कर जल्द से जल्द हत्या की घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। वहीं गांव में भारी पुलिस बल मौजूद है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के शानू पांडेय 28 वर्ष पुत्र राजेंद्र पांडेय निवासी विवियापुर परियावा मानिकपुर नवाबगंज में जनसेवा केंद्र चलाते थे, जो दुकान से वापस घर लौट रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित मिसिरपुर के समीप शनिवार की रात खून से लथपथ एक शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक की पहचान जनसेवा केंद्र संचालक आलोक पांडेय गांव बिबियापुर के रूप में की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है। पहले से घात लगाकर बैठे हमलावर ने आलापुर से परियावा रेलवे-स्टेशन के बीच रात में ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर दहशत फैलाने के लिए कई हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों में घटना से भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीण तत्काल हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Next Story