उत्तर प्रदेश

मुझे कुछ हुआ तो वो आदमी गाड़ के निकाल लेगा... CM योगी को लेकर लड़की का कॉन्फिडेंस देख लीजिए

Gulabi Jagat
7 Jan 2026 10:59 PM IST
मुझे कुछ हुआ तो वो आदमी गाड़ के निकाल लेगा... CM योगी को लेकर लड़की का कॉन्फिडेंस देख लीजिए
x
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती खुले तौर पर मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए प्रदेश में बदली कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की सराहना करती नजर आ रही है.
लड़की का कहना है कि उसे पूरा भरोसा है कि अगर उत्तर प्रदेश में उसके साथ कुछ भी गलत होता है, तो 'वो आदमी' उसे ज़मीन में गाड़कर भी निकाल लेगा.
वीडियो में लड़की खुद को प्रयागराज कुंभ नगरी का निवासी बताती है. वह कहती है कि पिछले कुछ वर्षों में प्रयागराज समेत पूरे उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. शिक्षा व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्किटेक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. युवती का कहना है कि पहले हालात ऐसे थे कि लोग अपराधियों के नाम से कांप जाते थे.
पहले का डर और आज का बदलाव
लड़की वीडियो में यह भी कहती है कि पहले लोग अतीक अहमद के ड्राइवर तक से डरते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. उसके अनुसार आज उत्तर प्रदेश में आम नागरिक खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है और कानून-व्यवस्था पहले से कहीं मजबूत हुई है.
Next Story