उत्तर प्रदेश

पति ने पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर फांसी लगाकर दी अपनी जान

Admin Delhi 1
18 Nov 2022 9:08 AM GMT
पति ने पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर फांसी लगाकर दी अपनी जान
x

कंकरखेड़ा न्यूज़: पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने पर परेशान पति ने बुधवार रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। पत्नी बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। वहीं, युवक काफी समय से एक बीमारी से भी ग्रस्त था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। नंदपुरी में लगभग 47 वर्षीय दिनेश पुत्र भागचंद अपने परिवार के साथ रहता था। युवक का काफी समय से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिस कारण महिला दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। युवक ने कई बार महिला को लाने का प्रयास किया था, लेकिन महिला ने घर आने के लिए मना कर दिया।

इसी बीच युवक एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह युवक काफी देर तक घर से बाहर नहीं आया तो शक हुआ। जिसके बाद पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा। युवक का शव पंखे की खुंटी से लटका हुआ था। युवक के शव को देखकर पड़ोसियों की चीख निकल गई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव मोर्चरी पहुंचा दिया गया है।

Next Story