उत्तर प्रदेश

अस्पताल में भर्ती विवाहिता की जहर के सेवन से हुई मौत

Admin Delhi 1
18 Oct 2022 4:44 PM IST
अस्पताल में भर्ती विवाहिता की जहर के सेवन से हुई मौत
x

फलावदा न्यूज़: थाना क्षेत्र के गांव कुंडा में जहर के सेवन से अस्पताल में भर्ती विवाहिता की मौत हो गई। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव कुंडा निवासी विवाहिता अंजली पत्नी शोभित ने गृह-क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन तक अस्पताल में चले उपचार के बाद विवाहिता की मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया। तत्पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया परिजनों ने विवाहिता के शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतका की आयु करीब 28 वर्ष बताई गई।

Next Story