उत्तर प्रदेश

आज बलिया आएंगे गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Renuka Sahu
27 Feb 2022 1:12 AM GMT
आज बलिया आएंगे गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
x

फाइल फोटो 

जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है। भाजपा के स्टाक प्रचारकों के दौरे तेज होते जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है। भाजपा के स्टाक प्रचारकों के दौरे तेज होते जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बलिया की दो विधानसभा के मतदाताओं को साधने आ रहे हैं। केंद्रीय रक्षामंत्री भी बैरिया विधानसभा की नब्ज टटोलेंगे। कई अन्य नेताओं के भी कार्यक्रम मिले हैं।

बांसडीह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह के पक्ष में मनियर इंटर कालेज के मैदान में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह का करीब एक बजे पहुंचेंगे। प्रशासनिक अमला अंतिम तैयारी का मूर्त रूप देने में जुटा रहा। एसडीएम बांसडीह सीमा पाण्डेय, सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी व थानाध्यक्ष मदन पटेल मौके पर डटे रहे।
हैलीपेड की तैयारी और सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग होती रही। उधर, फेफना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री उपेंद्र तिवारी के समर्थन में सिनेमा हॉल के पास स्थित मैदान में अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। हेलीपैड एवं टेंट लगाने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
उधर, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आगमन रविवार को इब्राहिमाबाद पशुमेला के मैदान में हो रहा है।चुनावी सभा के लिए रविवार को 12 बजे से शाम तक का परमिशन लिया गया है। विधायक सुरेन्द्र सिंह के वीआईपी से मैदान में उतरने के बाद क्षत्रिय मतों में बिखराव को देखते हुए इब्राहिमाबाद के मैदान में भाजपा के क्षत्रिय चेहरा के रूप में केंद्रीय रक्षामंत्री को उतारा जाएगा।
लोक गीत गायिका निशा दुबे भी मौजूद रहेंगी,जो इस चुनावी सभा मे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। एक मार्च को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन तालिबपुर के प्रांगण में होने की संभावना है। नगर विधानसभा रविवार को केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय और बाबा धाम ( झारखंड) के सांसद निशिकान्त दूबे का आगमन हो रहा है।
Next Story