- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ITI में होगी Hero...

Saharanpur सहारनपुर : मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत जनपद में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक जुलाई 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवाओं के शामिल होने की संभावना है।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रवि भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैम्पस ड्राइव में वर्ल्ड की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, हरिद्वार यूनिट द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। कंपनी की ओर
से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।प्रधानाचार्य ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य आईटीआई पास युवाओं को उद्योगों से सीधे जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। कैम्पस ड्राइव के माध्यम से चयनित युवाओं को कंपनी में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने करियर की शुरुआत कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न ट्रेडों से प्रशिक्षित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर समय से आईटीआई परिसर में उपस्थित हों।
इस कैम्पस ड्राइव को लेकर छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि बड़ी कंपनी में चयन होने का अवसर उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। प्रशासन और संस्थान की ओर से पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने की तैयारी की गई है।मिशन रोजगार के तहत इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।





