- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gagalhedi पुलिस की...
Gagalhedi पुलिस की कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू आरोपी को दबोचा गया

Saharanpur सहारनपुर : (गागलहेड़ी)। जनपद सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशों के अनुपालन में अपराधों की रोकथाम और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास पुत्र रामकला, निवासी कोलकी कला, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 6180/2024 तथा मु0अ0स0 42/24 धारा 379 भादवि (चोरी) के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था, जिस पर उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था।पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव कोलकी कला से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है और अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिनव कुमार और कांस्टेबल 2224 तोताराम थाना गागलहेड़ी शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी की गिरफ्तारी से मामले की प्रगति आगे बढ़ेगी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। साथ ही जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।





