उत्तर प्रदेश

Hathras : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना में डूबकर युवक की मौत

Sarita
7 Sept 2025 6:32 AM IST
Hathras : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना में डूबकर युवक की मौत
x
Hathras हाथरस: सादाबाद थाना क्षेत्र के बलदेव में गाँव नेरा के पुल के पास धौपुर घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करने गए कुरसंडा निवासी एक युवक की 6 सितंबर को यमुना में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने करीब एक घंटे बाद अमित का शव बरामद कर लिया। कुरसंडा गाँव के ग्रामीणों ने गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। 11वें दिन अनंत चतुर्दशी पर ग्रामीण प्रतिमा को विसर्जन के लिए बलदेव के गाँव नेरा के पुल के पास धौपुर घाट ले गए।
लोगों ने प्रतिमा को यमुना में विसर्जित कर दिया। इसी दौरान राजवीर सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अमित अचानक फिसलकर यमुना में डूब गया।अन्य दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। गोताखोरों को बुलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अमित का शव बरामद हुआ। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। शुक्रवार को उसकी दादी का त्रयोदशी संस्कार था।
Next Story