उत्तर प्रदेश

Hathras: बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, तीन झुलसे

Sarita
8 Jun 2025 10:29 AM IST
Hathras: बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, तीन झुलसे
x
Hathras हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सामान उतारने के लिए बस की छत पर चढ़े एक व्यक्ति की बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 28 मई को सादाबाद से नगरकोट, ज्वाला देवी, वैष्णो देवी, हरिद्वार आदि तीर्थ स्थलों के लिए एक बस रवाना हुई थी, जिसमें आसपास के जिलों के लोग भी तीर्थ यात्रा पर गए थे। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि शनिवार को यह बस हरिद्वार से आई थी और दोपहर करीब एक बजे सादाबाद बस स्टैंड पर रुकी थी।
गलती से बस चालक ने बस को लटकते बिजली के तारों के नीचे रोक दिया। एक युवक अपना सामान उतारने के लिए बस की छत से चढ़ा और बिजली के तारों के संपर्क में आ गया। युवक को जैसे ही करंट लगा, बस में भी करंट प्रवाहित हो गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में संजय (40) की मौत हो गई।गंभीर रूप से झुलसे देवेंद्र (22), मीना देवी (40) को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शौर्य (10) भी घायल हो गया।
Next Story