- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hathras : झोपड़ी में...
उत्तर प्रदेश
Hathras : झोपड़ी में लगी आग, अंदर सो रहे वृद्ध की जिंदा जलकर मौत
Sarita
23 Dec 2025 11:13 AM IST

x
Hathras : सादाबाद कस्बा के बिसावर स्थित मोहल्ला मुकन्दपुर में 22 दिसंबर की रात दो बजे अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी के अंदर सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध बनी सिंह पुत्र राम सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई। साथ ही झोपड़ी में बंधी 10 बकरियां भी जलकर राख हो गईं।
झोपड़ी से आग की लपटें उठती देख लोग जाग गए। स्थानीय नागरिकों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। पीआरबी से थाना सादाबाद और चौकी बिसावर पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से समरसेबल का पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
पुलिस को बताया गया कि मृतक बनी सिंह घर पर अकेले रहते थे। उनका बेटा श्रीकृष्ण हाथरस के चंदपा थाना अंतर्गत गांव बिसाना में रहता है। मृतक के भाई सुंदर पुत्र राम सिंह बिसावर के मोहल्ला चावड़ में रहते हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है।
TagsHathrasझोपड़ीआगवृद्ध र मौतHathrashutfireelderly mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





