उत्तर प्रदेश

Hathras: सरकार के आश्वासन के बावजूद हाथरस में धरने जारी

Admindelhi1
14 Jun 2025 9:54 AM IST
Hathras: सरकार के आश्वासन के बावजूद हाथरस में धरने जारी
x
किसानो का ‘कभी नहीं देंगे’ का ऐलान

हाथरस: आगरा से अलीगढ़ के बीच प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान तहसील सादाबाद प्रांगण में धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि वे अपनी उपजाऊ जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे।

किसानों ने तर्क दिया कि आगरा से अलीगढ़ के बीच पहले से ही एक अच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग मौजूद है। उन्होंने कहा कि नए एक्सप्रेसवे से न केवल उनकी उपजाऊ भूमि जाएगी, बल्कि वाहनों के धुएं से वायु प्रदूषण भी बढ़ेगा। इससे गांव में बीमारियां फैलने का खतरा है। किसानों ने नलकूपों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग भी रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली की समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। किसानों ने खाद्य रसद एवं आपूर्ति कार्यालय प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

साथ ही कोल्ड स्टोर मालिकों से किराए की सूची प्रदर्शित करने की मांग की। एसडीएम संजय कुमार ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। उन्होंने समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान का आश्वासन दिया। किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

Next Story