- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hathras: आग लगने से ...
उत्तर प्रदेश
Hathras: आग लगने से 12 लाख का कपड़ा और डीसीएम जलकर हुई खाक
Tara Tandi
19 Jan 2025 3:47 PM IST

x
Hathras हाथरस: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस से एक बड़ी घटना सामने आई है, यहां चालक के घर के बाहर खड़ी होजरी के कपड़ों से भरी हुई डीसीएम में अचानक भीषण आग लग गई, इस हादसे में करीब 12 लाख रुपये कीमत के कपड़े समेत डीसीएम गाड़ी जलकर खाक हो गई.
आपको बता दें हाथरस जिले के थाना कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगरीय पट्टी देवरी के रहने वाला शान महोम्मद 14 जनवरी को पटना के हाजीपुर से होजरी का कपड़ा लेकर पानीपत जा रहा था, जब 18 जनवरी की शाम हाथरस पहुंचा तो घना कोहरा होने के वजह से शान महोम्मद ने रात में अपने घर रुकने का फैसला किया, शान महोम्मद घर के बाहर गाड़ी को खड़ी करके सोने चला गया.
बताया जा रहा है, कि घर के बाहर खड़ी डीसीएम गाड़ी में एकाएक भीषण आग लग गई, जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते 12 लाख रुपये कीमत का कपड़ा और डीसीएम गाड़ी जलकर खाक हो गई.
वहीं शान महोम्मद ने अज्ञात लोगों पर गाड़ी में आग लगने की आशंका जताते हुए थाना पुलिस से शिकायत की है, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
TagsHathrasआग लगने12 लाख कपड़ाडीसीएम जलकर खाकHathras fire12 lakh clothesDCM burnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





