भारत
ओलंपिक मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत
jantaserishta.com
19 Jan 2025 12:35 PM IST

x
दुखद खबर.
नई दिल्ली: हरियाणा के चरखी दादरी से दुखद खबर सामने आ रही है। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर स्कूटी व ब्रेजा गाड़ी की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु भाकर के मामा और नानी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर थाना शहर प्रभारी सहित पुलिस जांच में जुटी।
बता दें कि 2 दिन पहले ही मन्नू भाकर को राष्ट्रपति से खेल रत्न अवॉर्ड मिला था। मनु भाकर को शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 22 वर्षीय मनु भाकर पिछले साल पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह ओलंपिक के एक संस्करण दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गई थीं। ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भाकर तीसरा पदक जीत सकती थीं, अगर वह महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर नहीं आतीं।
Tagsअंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकरमनु भाकरएक्सीडेंटinternational shooter manu bhakarmanu bhakaraccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





