उत्तर प्रदेश

Hathras: संदिग्ध हालात में महिला का शव नहर में बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

Admindelhi1
14 April 2025 5:14 PM IST
Hathras: संदिग्ध हालात में महिला का शव नहर में बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
x
"पुलिस जांच में जुटी"

हाथरस: शहर के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला का शव नहर में तैरता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

मृतका की पहचान गांव दयानतपुर निवासी संजय कुमार की पत्नी रचना (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव के गले में दुपट्टा बंधा मिला, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

परिवारजनों ने बताया कि रचना मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और अक्सर सुबह घर से निकल जाती थीं और शाम को लौटती थीं। शनिवार को भी वह सुबह घर से निकलीं, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटीं।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया, "फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चलेगा।"

सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति किसान हैं और उनके दो वयस्क बेटे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, और परिवार व आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Next Story