- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hathras :...
उत्तर प्रदेश
Hathras : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक में लगी आग, युवक की मौत
Sarita
20 Feb 2026 8:28 AM IST

x
Hathras हाथरस : हाथरस के हतीसा पुल पर 19 फरवरी की रात हुए हादसे में एक युवक वकील (22) की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया। मृतक का तीन दिन पहले ही निकाह हुआ था। वह शादी में मिली बाइक से शहर से गांव लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी।मुरसान के गांव कोरना निवासी वकील पुत्र अली मोहम्मद का 16 फरवरी को आगरा की टेढ़ी बगिया निवासी आसमीन बेगम के साथ निकाह हुआ था। 17 फरवरी को पत्नी विदा होकर मायके गई थी। वकील शहर के एक बाइक शोरूम में मैकेनिक है। 19 फरवरी को वह काम पर आए थे। रात को वह अपनी नई बाइक से गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव का ही गौरव (18) पुत्र दिनेश भी था।
हतीसा पुल के निकट आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से दोनों सड़क पर जा गिरे। इधर, ट्रैक्टर बाइक को काफी दूर तक खींचता ले गया, जिससे बाइक में आग लग गई। चालक मौके से भाग गया। मौके पर एकत्रित भीड़ ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां वकील को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वकील के सिर में गंभीर चोट आई थी। इधर, सिर की चोट के कारण गौरव की भी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे आनन-फानन आगरा रेफर किया गया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। बसपा नेता डाॅ. अविन शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। शव को देख वकील के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि घटना में विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
TagsHathrasबाइकआगयुवकमौतHathrasbikefireyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





