- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hathras Accident: बस...
उत्तर प्रदेश
Hathras Accident: बस और कार में जबरदस्त टक्कर, 6 की मौत, 6 घायल
Sarita
3 March 2026 8:08 AM IST

x
Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंगलवार तड़के यहां कार और बस की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
यह घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई। हादसे में मारे गए सभी लोग ईको कार में सवार थे। मृतकों में 3 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। 3 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से यमुना एक्सप्रेस वे से हटा दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
सूचना मिलते ही हाइवे एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार हादसे का कारण मानी जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
TagsHathras Accidentबसकारटक्कर6 मौत6 घायलHathras Accident: Bus and car collide6 dead6 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





