उत्तर प्रदेश

Haridwar: कांवड़ यात्रियों का दुस्‍साहस

Bharti Sahu 2
27 July 2024 10:29 AM IST
Haridwar:  कांवड़ यात्रियों का दुस्‍साहस
x
Haridwar हरिद्वार: बहादराबाद टोल प्लाजा के पास लगे डीजे के सामने नाच रहे कांवड़ यात्रियों को हटाने पर कांवड़ यात्रियों ने दारोगा को लाठी-डंडों से पीट दिया। आरोप है कि इस दौरान एक सिपाही का मोबाइल भी छीन लिया गया।
मामले में पुलिस ने अज्ञात कांवड़ यात्रियों पर मुकदमा दर्ज किया है। दारोगा पर हमले के बाद पुलिस ने सख्ती कर दी है। बहादराबाद टोल प्लाजा के पास से सभी डीजे हटा दिए गए हैं। यहां होने वाली डीजे प्रतियोगिता भी निरस्त कर दी गई है।
पुलिस ने नाच रहे कांवड़ यात्रियों को हटने के लिए कहा तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने सुधांशु व अन्य पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए।
यह भी आरोप है कि कांवड़ यात्रियों ने एसपी सदर के गनर सतीश का मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित कांवड़ यात्रियों को चिह्नित किया जा रहा है।
Next Story