भारत
अजब प्रेम की गजब कहानी: पुलिस के सामने प्रेमी को कहा, अब या तो निकाह करो या जेल जाओ, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
27 July 2024 10:22 AM IST

x
समझौते के लिए लगातार प्रयास होता रहा।
मेरठ: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में महिला ने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया और तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में थाने में महिला ने पुलिस के सामने प्रेमी को धमकी दी कि अब या तो निकाह करो या जेल जाओ। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग काफी देर तक पंचायत में जुटे रहे और मामला निपटाने का प्रयास किया गया। देर रात तक समाधान नहीं हुआ था।
लिसाड़ी गेट के रशीदनगर निवासी एक महिला ने हापुड़ निवासी युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। युवक को लूट के मामले में कुछ समय पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था। इसके बाद महिला के घर पर युवक के मौसेरे भाई का आना जाना शुरू हो गया। उसने महिला को प्रेम जाल में फंसाया और यौन शोषण किया। महिला ने शुक्रवार को लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले आए। वहीं, आरोपी पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। दूसरी ओर से महिला के कुछ परिजन भी थाने पहुंच गए। सभी के सामने समझौते के लिए बातचीत शुरू हुई तो महिला ने आरोपी से साफ कह दिया कि निकाह कर या जेल जाओ। इसके बाद समझौते के लिए लगातार प्रयास होता रहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





