उत्तर प्रदेश

Hardoi: हरदोई में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
22 Jun 2024 11:13 AM IST
Hardoi: हरदोई में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या
x
Hardoi: सिलाई करने वाले युवक ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक का कहीं प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसे गोली मार देने की धमकियां दी जा रहीं‌ थी, उसी के डर से उसने रात में घर के अंदर फांसी लगा कर जान दे दी।
बताया गया है कि हरपालपुर थाने के टकरा निवासी सिलाई करता था,एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। जैसा कि बताया गया है युवक का कहीं प्रेम-प्रसंग चल रहा था,उसी के चलते उसे गोली से मार देने की धमकियां मिल रहीं थी। डर कर उसने कमरें में छत के कुंडे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।इस बारे में पुलिस का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई तहरीर नहीं आई है,तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story