उत्तर प्रदेश

Hardoi: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, 2 लोग घायल

Sarita
20 Feb 2026 10:39 AM IST
Hardoi: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, 2 लोग  घायल
x
Hardoi: मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में संडीला मार्ग पर बाइक सवार मामा भांजे समेत तीन युवकों को ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार शाम हुई घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामा-भांजा घायल हो गए। इनमें से मामा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से भाग निकला।गोसवा निवासी दीपांशू (25) खेती करते थे।
गांव निवासी जय सिंह ने बताया कि उनका पुत्र संदीप (25) दीपांशू और अपने मामा कानपुर जनपद के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बिराइचमऊ निवासी छोटे (35) के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से गए थे। यह तीनों एक ही बाइक पर स वार होकर मल्लावां सामान खरीदने गए थे। शाम लगभग 4:30 बजे यह लोग वापस गांव जा रहे थे। बाइक संदीप चला रहा था।
इसी दौरान मल्लावां-संडीला मार्ग पर तेंदुआ गांव के सामने संडीला की तरफ से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीनों लोग सिर के बल सड़क पर गिरे। घटना में बाइक पर सबसे पीछै बैठे दीपांशू की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप और छोटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से छोटे को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। दीपांशू का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह पांच भाई बहनों मे सबसे बड़ा और अविवाहित था। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Next Story