- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: तेज रफ्तार कार...
उत्तर प्रदेश
Hardoi: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, पांच बारातियों की मौत
Sarita
31 May 2025 9:56 AM IST

x
Hardoi हरदोई: आलमनगर रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें 11 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक बच्चे समेत पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटियानीम निवासी जितेंद्र 22 वर्ष, आकाश 18 वर्ष पुत्रगण रघुवीर, सिद्धार्थ 6 वर्ष पुत्र जितेंद्र, रामू 35 वर्ष पुत्र संतराम, जौहरी 40 वर्ष पुत्र संतराम शुक्रवार-शनिवार की रात तीन बजे कुसुमा थाना मंझिला से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।
आलमनगर रोड पर फत्तेपुर गाजी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ, जौहरी, रामू को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे परिवार के लोग दहाड़े मारकर रो रहे थे।
TagsHardoiकारपलटीपांचमौतHardoicaroverturnedfivedied जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





