- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: पटाखे बनाते...

x
Hardoi हरदोई : हरदोई के सांडी कस्बे में एक घर में अवैध रूप से बन रहे पटाखों में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तगड़ा था कि दो मंजिला मकान का एक हिस्सा ढह गया और पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को मलबे से निकालकर सीएचसी भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सांडी कस्बा स्थित मोहल्ला औलादगंज में निवासी दिलशाद पटाखे बनाने का कार्य करता है। इसका लाइसेंस उसने बनवा रखा है। उसकी कस्बे के बाहर एक दुकान है, जहां वह पटाखे बनाने का कार्य करता है।
गुरुवार शाम करीब 4 बजे दिलशान के घर एक तेज धमाका हुआ, जिससे दो मंजिला मकान का एक हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया और छत ढह गई। धमाका इतना तेज था कि आस पास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए और घर से बाहर निकल आए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मलबे में फंसी साजिया और रुबीना को बाहर निकालकर एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच जारी है।
TagsHardoiपटाखेधमाकादो महिलाएंघायलHardoifirecrackersexplosiontwo women injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





