उत्तर प्रदेश

Hardoi: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, पिता-पुत्री की मौत

Sarita
25 Aug 2025 10:17 AM IST
Hardoi: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, पिता-पुत्री की मौत
x
Hardoi हरदोई: अतरौली थाना क्षेत्र के भटपुर रोड पर अपने दोस्त और बेटी के साथ जा रहे बाइक सवार ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। रविवार रात हुई इस घटना में बाइक सवार और उसकी बेटी की मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
अतरौली थाना क्षेत्र के शांतिखेड़ा निवासी सतीश कुमार यादव (30) एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाते थे। गाँव का ही रहने वाला मोनू कुमार (32) भी उनके साथ भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह के अनुसार, रविवार को हत्याहरण तीर्थ पर एक बड़ा मेला लगा था। सतीश यादव अपनी बेटी साक्षी (5) और मोनू के साथ मेला देखने के लिए बाइक से हत्याहरण गए थे। रात में तीनों बाइक से गाँव लौट रहे थे। सतीश बाइक चला रहा था जबकि साक्षी आगे बैठी थी।
भटपुर रोड पर बनिल बाबा मंदिर से ठीक पहले बाइक आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में सतीश और साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू मामूली रूप से घायल हो गया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी रोहिणी और एक बेटा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिवार से लिखित शिकायत लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
Next Story