- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: इंस्पेक्टर की...
उत्तर प्रदेश
Hardoi: इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर भाग रहा रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल
Sarita
30 Jun 2025 3:41 PM IST

x
Hardoi हरदोई: सरकारी पिस्टल छीनकर भाग रहे दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन मौके पर जा पहुंचे।
इस बीच पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले बिहार निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। देर रात पुलिस टीम आरोपी को वारदात स्थल पर ले जा रही थी। इस दौरान उसने पेशाब करने जाने की बात कही। पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक मुकेश ने उसे जीप से नीचे उतारा। इस दौरान सचिन ने मुकेश की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सचिन घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से छीनी गई पिस्टल, एक खोखा और छह कारतूस भी बरामद किए हैं।
TagsHardoiहत्याआरोपीमुठभेड़घायलHardoimurderaccusedencounterinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





