- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi Accident:...
उत्तर प्रदेश
Hardoi Accident: बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, युवक की मौत
Sarita
27 Feb 2026 8:39 AM IST

x
Hardoi Accident: बारातियों से भरी कार तालाब में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा मझिला थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास हुआ।कार के सामने मवेशी आने से बारातियों से भरी कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। चारों बाराती डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से पीछे से दूसरी गाड़ियों में आ रहे बारातियों ने चारों को बाहर निकाला और शाहाबाद CHC ले गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। बारात मझिला थाना क्षेत्र के रारी गांव जानी थी। आनंद अपनी कार से बेहटी, फिर बारात में शामिल होने रारी गया था। उसके साथ बरवन निवासी पवन, पड़ोसी गांव दौली निवासी सुनील और दिल्ली निवासी कार ड्राइवर मोहित भी थे। चारों बारात से लौट रहे थे। आनंद कार चला रहा था।
देर रात शाहाबाद-पिहानी रोड पर सलेमपुर के पास कार के सामने मवेशी आ गया। मवेशियों से बचने की कोशिश में कार का कंट्रोल खो गया और वह तालाब में गिर गई। पीछे चल रहे दूसरे बारातियों ने तालाब में कार के इंडिकेटर जलते देखे। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला गया और शाहाबाद CHC ले जाया गया। डॉक्टर ने आनंद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉ. प्रतीक ने देर रात आनंद को मृत घोषित कर दिया। सिटी कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि बॉडी का पंचनामा (इनक्वेस्ट रिपोर्ट) कर लिया गया है।
TagsHardoiAccidentबरातियोंकारतालाबयुवकमौत Hardoiaccidentwedding guestscarpondyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





