उत्तर प्रदेश

Gurdaspur: पुलिस कर्मियों की हत्या मामले के आरोपी का Encounter

Sarita
25 Feb 2026 9:16 AM IST
Gurdaspur: पुलिस कर्मियों की हत्या मामले के आरोपी का Encounter
x

Gurdaspur गुरदासपुर : गुरदासपुर के सरहदी गांव आदियां (Adiyan) स्थित पुलिस चौकी में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की। इस मामले के संबंध में की गई नाकाबंदी के दौरान पुराना शाला इलाके में पुलिस और संदिग्ध व्यक्तियों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस कर्मचारियों की हत्या मामले के एक आरोपी रंजीत का आज सुबह-सुबह पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया। आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर वाली जगह से पुलिस ने मौके पर 2 पिस्तौल बरामद किए गए हैं और फोरेंसिक टीमें इलाके की जांच कर रही हैं। पिछले 60 घंटों से चल रही जांच के दौरान पुलिस ने गांव आदियां के 2 और गांव आलिनंगल के 1 युवक को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भारत-पाकिस्तान सीमा से महज एक किलोमीटर दूर आदियां चौकी में तैनात ए.एस.आई. गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना का पता तब चला जब डोरांगला थाने के एसएचओ द्वारा बार-बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद गांव के सरपंच ने मौके पर जाकर खून से लथपथ शव देखे। हालांकि सोशल मीडिया पर ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) नामक संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल इस दावे को संदिग्ध मान रही हैं।
Next Story