उत्तर प्रदेश

दूल्हा लापता मामले का समाधान, परिवार ने राहत की सांस ली

SHIDDHANT
3 Dec 2025 12:18 AM IST
दूल्हा लापता मामले का समाधान, परिवार ने राहत की सांस ली
x
Merath मेरठ: सरधना के मोहल्ला ऊंचापुर में बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दूल्हा मोहसिन उर्फ मोनू अब हरिद्वार से सकुशल बरामद हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि शादी के बाद वह बेचैनी और असहज महसूस कर घर से चला गया था। 26 नवंबर को मोहसिन की शादी मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी युवती के साथ संपन्न हुई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर सरधना लौट आया। घर में स्वागत समारोह के बाद रात करीब साढ़े 12 बजे मोहसिन अपनी पत्नी के पास गया और कुछ देर बाद कमरे से बाहर निकल गया।

परिजन बताते हैं कि वह रात 1 बजे बल्ब लेने के बहाने घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी घर पर ही पाया गया। परिजनों की चिंता के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और तलाश के लिए कई टीमें लगाई गईं। CCTV फुटेज की भी जांच की गई। करीब पांच दिन तक मोहसिन की खोज जारी रही। इस दौरान दूल्हा खुद परिवार से संपर्क कर हरिद्वार में अपनी मौजूदगी की जानकारी दी। पुलिस और परिजन हरिद्वार पहुंचे और मोहसिन को लेकर सरधना थाने आए।

सरधना सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मोहसिन ने बताया कि शादी और सुहागरात के बाद उसे बेचैनी महसूस हुई, जिसके कारण वह गुरुवार सुबह नानू पुल से बस में बैठकर हरिद्वार चला गया। वहां एक होटल में रुका, लेकिन पैसे खत्म होने की वजह से दो दिन भूखा रहा। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मोहसिन की वापसी के बाद दुल्हन का इंतजार भी समाप्त हुआ और परिजन राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि घटना के कारण परिवार में चिंता का माहौल था, लेकिन अब सब कुछ सामान्य हो गया है।
Next Story