- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Greater Noida: आवारा...

x
Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में एक सोसाइटी के बेसमेंट में आवारा कुत्तों ने अचानक एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना के बाद बेसमेंट में खून फैल गया, लोगों में दहशत और गुस्सा फैल गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी-2 के 12वें एवेन्यू में हुई. यहां आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया. हमले के बाद महिला खून से लथपथ होकर बेसमेंट में गिर गई और चारों तरफ खून बिखरा हुआ था. बेसमेंट में अचानक कुछ आवारा कुत्ते महिला पर झपट पड़ते हैं. महिला खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन कुत्ते उसे बुरी तरह नोच लेते हैं|
इस भीषण हमले को देखकर सोसाइटी के निवासियों में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि महिला किसी तरह घायल हालत में वहां से निकलने में कामयाब रही. उसके परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए और उसका इलाज कराया. इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में काफी गुस्सा है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या के समाधान के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।
TagsGreater Noidaआवाराकुत्तोंमहिलाहमलाGreater Noidastraydogswomanattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





