उत्तर प्रदेश

Greater Noida: तेज रफ्तार होंडा सिटी ने दो भाइयों को कुचला, मौत

Sarita
13 Jan 2026 10:23 AM IST
Greater Noida: तेज रफ्तार होंडा सिटी ने  दो भाइयों को कुचला,  मौत
x
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. बोलेरो कार में डीजल डालते समय तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उन्हें कुचल दिया. मुआवजे और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने एनपीएक्स चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर ADCP समेत अन्य आला अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया. वहीं, पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है|
मनोज शर्मा के चार बच्चे हैं, जबकि गौरव के एक बेटी और दो बेटे हैं. मनोज की जलपुरा की रहने वाली बहन सोमवार को रात जगाने के लिए आने वाली थी. उसके कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए गौरव परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिए गया था. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है|हादसे की घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|
Next Story